महावीर जयंती पर धूमधाम के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा।

पुष्पराज चौहान,जिला क्राइम रिपोर्टर मैनपुरी।

 

 

(मैनपुरी)। जनपद के कस्बा घिरोर में महावीर जयंती के शुभ अवसर पर जैन समाज द्वारा जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। जैन धर्म के लोगों के लिए महावीर जयंती का खास महत्व होता है। यह त्योहार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। महावीर जयंती भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बड़े धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जाता है। यह पर्व अहिंसा, सादगी और सभी जीवों के प्रति करुणा का संदेश लेकर आता है। शोभा यात्रा जैन बड़े मंदिर से प्रारंभ होकर अग्रवाल चौक, चमेली मंदिर से होती हुई जैन मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में पहुंची। बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा में बच्चे, महिलाएं और पुरुष जयकारे जियो ओर जीने दो लगाते हुए नृत्य करते हुए जा रहे थे। जगह जगह शोभा यात्रा पर फूल वर्षा की गई। जैन मंदिर में महावीर स्वामी का अभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सारथी की बोली भुवनेंद्र जैन परिवार द्वारा ली गई। खवाशी की बोली सर्वेश जैन परिवार द्वारा ली गई। दीप प्रज्वलित यतेंद्र जैन परिवार द्वारा किया गया। चित्र अनावरण प्रबल जैन, पीयूष जैन परिवार द्वारा किया गया। इंद्र के रूप में सोनू जैन, कृष्णा जैन,अंश जैन, अवरल जैन, हर्ष जैन थे। इस मौके पर जैन समाज अध्यक्ष यतेंद्र जैन,राकेश जैन,संतोष जैन,नागेंद्र,जैन,संजय जैन,दीपक जैन,श्रेयांश जैन,अनूप जैन,विप्लव जैन,सोनू जैन,अभिषेक जैन,,आदि जैन समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामई उपस्थिति रही। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा । चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नज़र रही। इस मौके पर थाना प्रभारी विनोद कुमार, उo. नि o भवर सिंह, उo. नि o महेंद्र प्रताप सिंह, उo .नि o वासुदेव सिंह हे o. का o कुलदीप सिंह, हे o का o विजय परमारका o भानू प्रताप सिंह, का o विष्णु भदौरिया, महिला आरक्षी और समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129