विदेशी कंपनियों ने हरियाणा सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस व्यवस्था में जताया विश्वास

दुबई स्थित प्रसिद्ध शराफ ग्रुप ऑफ कंपनीज हरियाणा में तीसरी बड़ी परियोजना करने जा रही है शुरू

 

*हरियाणा सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ाने के लिए प्रमुख सुधार किए लागू – नायब सिंह सैनी*

 

 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस व्यवस्था में विश्वास जताते हुए, दुबई स्थित प्रसिद्ध शराफ ग्रुप ऑफ कंपनीज प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और रिटेल सेक्टर में अपनी तीसरी बड़ी परियोजना शुरू करने जा रही है। रेवाड़ी में स्थापित होने वाली यह परियोजना न केवल क्षेत्र में व्यापार गतिविधियों को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।

 

 

शराफ ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और यूएई-इंडिया बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन मेजर जनरल शराफुद्दीन शराफ ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और हरियाणा में अपनी कंपनी के विस्तार करने में गहरी रुचि जताई। उन्होंने बताया कि कंपनी ने पहले ही जिला पलवल में एक परियोजना स्थापित की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग की सहायता से, शराफ ग्रुप दुबई और अन्य देशों, जहां उनकी कंपनी है, में रोजगार के अवसर हासिल करने में हरियाणा के कुशल युवाओं का सहयोग करेगा।

 

 

*विदेशी व्यापार आवश्यकताओं की सहायता के लिए हरियाणा में समर्पित विदेश सहयोग विभाग*

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मेजर जनरल शराफुद्दीन शराफ को हरियाणा में शराफ ग्रुप ऑफ कंपनीज की इकाइयां स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि राज्य में विदेशी व्यापार आवश्यकताओं की सहायता के लिए एक समर्पित विदेश सहयोग विभाग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ाने के लिए कई सुधार लागू किए हैं। इन सुधारों में सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम की शुरुआत, श्रम कानूनों में ढिलाई, और पर्यावरण मंजूरी प्रक्रियाओं में तेजी लाना शामिल है। परिणामस्वरूप, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों कंपनियों के लिए हरियाणा पसंदीदा गंतव्य बन गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129