भाजपा महानगर इकाई के तत्वावधान में आयोजित हुआ सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भव्य आयोजन

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त नागरिक सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

 

आगरा । भारतीय जनता पार्टी के 46 वे स्थापना दिवस पर देश भर में विविध राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय जनमानस को राष्ट्रवाद और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा ही एक स्थापना दिवस समारोह भाजपा आगरा महानगर इकाई द्वारा संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय बल्केश्वर में आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन में केवल सक्रिय सदस्यों को प्रवेश देना रहा। कार्यक्रम को सक्रिय सदस्य सम्मेलन का नाम दिया गया।

समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने की। उत्तर विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में भारी संख्या में उपस्थित सक्रिय सदस्यों को भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक की 46 वर्षों की राजनीतिक यात्रा के विषय में ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के मार्गदर्शन में भाजपा ने अपने पहले लोकसभा चुनाव में मात्र दो सीटों से अपनी राजनीतिक यात्रा का आगाज किया। 1996 में पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। 13 दिन, 13 महीना और पांच साल के लिए वाजपेई जी तीन बार प्रधानमंत्री बने, किंतु भाजपा एकल पार्टी के रूप में पूर्ण बहुमत से दूर रही। सन 2014 में लाल कृष्ण आडवाणी की छत्रछाया में राजनीति आरंभ करने वाले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। भाजपा ने लगातार तीन बार देश में सरकार बनाने का न केवल गौरव हासिल किया, वरन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाकर विश्व पटल पर परिचम लहराया।

मुख्य वक्ता पूर्व महापौर मुकेश माहौर ने कहा कि भाजपा की 46 वर्षों की राजनीतिक यात्रा कभी आसान नहीं रही। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी विचारधारा की पोषक भाजपा के राजनीतिक रथ को रोकने के लिए कांग्रेस सहित समस्त छद्म धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों के साथ राष्ट्र विरोधी ताकतों द्वारा अनेकों भयंकर षडयंत्र किए गए, लेकिन भाजपा अपने समर्पित सदस्यों के बल पर सभी षड्यंत्रों को विफल करते हुए शीर्ष पर पहुंची है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक महत्व देती है। कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं, वरन एक परिवार है। दुनिया का सबसे बड़ा परिवार से जुड़ा होने में हमे गर्व की अनुभूति होती है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने समारोह में आए सक्रिय सदस्यों की केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वो इन जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाये और जरूरतमंदों को इन योजनाओं का पूरा लाभ दिलवाएं।उन्होंने उपस्थित सदस्यों को जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलवाया। समारोह में महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री विनोद चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र अग्रवाल, डॉक्टर अखिलेश चौहान, मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनोज बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार जादौन, पार्षद भारत शर्मा ने भी आमने संबोधन से सक्रिय सदस्यों का मार्गदर्शन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129