रामनवमी पर हिंदू नववर्ष की भव्य शोभा यात्रा निकली गई।

पुष्पराज चौहान,जिला क्राइम रिपोर्टर मैनपुरी।

 

(मैनपुरी)। जनपद के कस्बा कुरावली में नव वर्ष महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है, इस अवसर पर हिन्दू नव संवत्सर आयोजन समिति के तत्वाधान में नगर कुरावली में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज द्वारा मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना विधि विधान से की गई, उद्घाटन पूर्व विधायक अशोक चौहान ने किया। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओ ने हिस्सा लिया। आयोजन समिति के सह आयोजक अनुराग जैन ने कहा भारतीय सनातन धर्म में चैत्र शुल्क पक्ष की प्रतिपदा अर्थात एकम को नव संवत अर्थात् नव वर्ष आरंभ होता है। जिस दिन पुर्णिमा तिथि होती है। अगले दिन से कृष्ण पक्ष की शुरुआत होती है। जो अमावस्या तिथि के आने तक १५ दिन तक रहती है। विक्रम संवत अर्थात् भारिया नववर्ष कर आरंभ महान भारतीय राजा सम्राट चंद्रगुप्त विक्रमादिय ने किया था, इसीलिए इसे विक्रम संवत् भी कहा जाता है, इसके दो अन्य नाम भी है कृत संवत और मालव संवत इसके विषय में हमें मुख्यत जैन स्त्रोतों से जानकारी मिलती है। इसका समय ५७ ईस्वी पूर्व माना जाता है। इसके समय में ५७ ईस्वी पूर्व में मालवा के शासक विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर इसे प्रवर्तित किया। महान सम्राट विक्रमादित्य के समय में बड़े विद्वान, गणितज्ञ, खगोलशास्त्री, वराहमिहिर थे। ज्योतिषशास्त्र में प्रकांड थे। उनकी सहायता से संवत का प्रसार किया गया। यह भारत और नेपाल का सांस्कृतिक और आधिकारिक पंचाग है। भारतीय संसद ने १९५७ में विक्रम संवत् को सरकारी संवत के रूप में मान्यता दी। जिस दिन नव संवत का आरंभ होता है। उस दिन के बार के अनुसार वर्ष के राजा का निर्धारण होता है। रविवार होने से वर्ष का राजा सूर्य होगा। मंगलवार होने से वर्ष का राजा मंगलदेव होगे। पुराणों के अनुसार इसी दिन से ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की। इसी दिन प्रभु राम जी का राज्याभिषेक हुआ था। । वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही होती हैं । उल्लास , उमंग, खुशी और चारों तरफ पुष्पों की सुगंध से भरी होती है। फसल पकने का प्रारंभ यानी किसान की मेहनत का फल मिलने का यही समय होता है। नक्षत्र शुभ स्थिति में होते है। अर्थात किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिया शुभ मुहूर्त होता है। उसके बाद शोभायात्रा हिन्दू नव संवत्सर तत्वाधान से नव वर्ष की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बच्चे, महिला, पुरुष, बैंड की धुन पर नाचते गाते जा रहे थे। लोगो ने जगह जगह पर फूलो की वर्षा की। काफी आनंदमय माहौल था। जो कस्बा कुरावली के मुख्य मार्ग महाराज जी बाबा जी. टी रोड , घिरोर चुंगी, वनखण्डेश्वर मंदिर, सदर बाजार, अटोला, पुराने बाई पास , नए बस स्टैंड से होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। जहां पर भारत माता की आरती की उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य, श्रद्धालु, और संभ्रांत नागरिक, पूर्व विधायक अशोक चौहान , चेयरमैन मनेश चौहान, धर्मेंद्र वर्मा , नमन ,अंकित , दीपक तिवारी, डॉक्टर गिरीश रावत , राहुल , अक्षांश, रमा शकर , राजेंद्र गुप्ता , सचिन पचौरी , अश्वनी गुप्ता, अजय , पिंटू गुप्ता, रामसिंह, विक्रम , अंकुर जैन, संजय जैन, अनुराज जॉली , अजय शाक्य, वैध जी, राजेश राठौर, कैलाश गुप्ता , महावीर सिंह आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहे। सभी लोगों की गरिमामई उपस्थिति रही। प्रशासन काफी मुस्तैद रहा। इस मौके पर थाना प्रभारी धर्मेद्र सिंह चौहान, कस्बा प्रभारी राकेश दीक्षित,काo पिंटू सिंह, महिला आरक्षी आदि पुलिस बल मौजूद रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129