दिल्ली उत्तराखंड के 25-25 हज़ार इनामी बदमाशों की मथुरा पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार

निर्भय यादव मथुरा

मथुरा पुलिस के चल रहे लंगड़ा अभियान में गुरुवार की देररात दो बदमाश पर में गोली लगने से घायल हो गए।दिल्ली और उत्तराखंड के इन बदमाशों ने अक्टूबर और दिसंबर में मथुरा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की देररात थाना हाईवे पुलिस को सूचना मिली कि दो बड़ी चोरी के मामले में वांछित दो बदमाश मोटरसाइकिल से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आगरा की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना हाईवे प्रभारी आनंद शाही के नेतृव में टीम दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने मोके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने बाइक को इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ मोड़ दिया। पुलिस के लगातार पिचक करने से बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई जिसके बाद दोनों बदमाश बाइक से गिर पड़े इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए।

 

पुलिस की गोली से घायल बदमाश पांडव नगर मंडावली दिल्ली का रहने वाला 50 वर्षीय सुरेंद्र और पहाड़गंज रूद्रपुर उत्तराखंड का रहने वाला 35 वर्षीय घनश्याम बटला है। इन दोनों पर मथुरा पुलिस ने 25-25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने घायल हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों अपराधियों द्वारा माह दिसंबर में शिवासा स्टेट और माह अक्टूबर में कृष्णा आर्किड कॉलोनी गोवर्धन रोड में दिन में कार से आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सुरेंद्र जाट के विरुद्ध दो दर्जन से अधिक अलग-अलग राज्यों में मुकदमे पंजीकृत हैं। जिनमें मुख्य रूप से दिल्ली राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं घनश्याम बाटला के विरुद्ध लगभग आधे दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। जो उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129