थाना घिरोर परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई।

पुष्पराज चौहान,जिला क्राइम रिपोर्टर मैनपुरी।

 

(मैनपुरी) ।जनपद के कस्बा घिरोर में आज थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पीस कमेटी मीटिंग आयोजित की। आगामी आंबेडकर जयंती के तहत मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सभी संभ्रांत नागरिकों ने शिरकत की। थाना प्रभारी ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। कोई दिक्कत या समस्या हो तो तुरंत पुलिस को ११२ पर सूचित करे। विप्लव जैन ने कहा हमारा देश में विभिन्न धर्म सम्प्रदाय के लोग रहते है। सभी अपने अपने धर्म के अनुसार धर्म को मनाते है। और सभी लोगों को एक दूसरे के धर्म का पालन करना चाहिए। और हंसी खुशी से एक दूसरे के सहयोग करे। डॉ भीमराव अंबेडकर एक महान नेता, समाज सुधारक और भारत के संविधान के निर्माता थे। उनका जन्म १४ अप्रैल १८९१ को हुआ था। उन्होंने जीवन भर समाज में समानता लाने के लिए संघर्ष किया। वे गरीबों और दलितों की आवाज बने। डॉ भीमराव अंबेडकर ने बहुत पढ़ाई की।और विदेश से काफी डिग्रियां हासिल की। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ आंदोलन चलाया। और सभी को समान अधिकार दिलाने में मदद की। २६ जनवरी १९५० को भारत का संविधान लागू हुआ। जिसे अंबेडकर जी ने बनाया था। वे सच्चे देश भक्त थे। उनका जीवन हमें मेहनत , शिक्षा और समानता का संदेश देता है। ६ दिसंबर १९५६ को उनका निधन हो गया। आज सभी को अधिकार प्राप्त है। वो आंबेडकर जी की देन है। आज भी उन्हें प्यार और सम्मान से याद किया जाता है। सोमवार को आंबेडकर जयंती नगर में धूम धाम के साथ मनाई जाएगी। सभी लोगों ने अपने विचार रखे। इस मौके पर जगदीश तोमर, पूर्व चेयरमैन दिनेश जाटव, पूर्व प्रधान माखनलाल , चंद्रपाल तोमर, उभयराज सिंह,अनिल दीक्षित ,मिथलेश चक ,प्रधान राजेंद्र शाक्य, छोटू परिहार, राजू वर्मा आदि संभ्रांत नागरिक और थाना प्रभारी विनोद कुमार, एस . एस.आई जितेंद्र कुमार, कस्बा प्रभारी रामकिशन सिंह, उo. नि o महेंद्र प्रताप सिंह, उo. नि o भवर सिंह, का o विष्णु भदौरिया, का o भानू प्रताप सिंह, महिला आरक्षी रश्मी कुशवाह, नेहा आदि समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129