प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा व सुशासन” की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मैनपुरी पुलिस ने प्रदर्शित किया कार्यक्रम

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में नुमाइश पाण्डाल मैनपुरी में 25मार्च.2025 से 27 मार्च तक 03 दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसमें प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा व सुशासन” की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आम जनमानस की सुविधा एवं सहायता हेतु सरकार की उपलब्धियों एवं शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि बिना किसी परेशानी व विलम्ब के योजनाओं का लाभ आम जनमानस को यथाशीघ्र प्राप्त हो सकें।

उत्तर प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे 03 दिवसीय मेले में मैनपुरी पुलिस द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से जनमानस को सुदृढ कानून व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली व जनसेवा के विषय में जानकारी देते हुए किया जागरुक।

 

मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री,जयवीर सिंह ने मैनपुरी पुलिस द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनी का किया निरीक्षण तथा पुलिस कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस का मनोबल बढाया गया।

 

उत्तर प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति” के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित 03 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 27मार्च 2025 को में संचालित प्रदर्शनी में, मिशन शक्ति नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण, 03 नये कानूनों संबंधी, साइबर क्राइम जागरूकता, यूपी-112, यातायात, फायर सर्विस, रेडियो शाखा आदि के बारे में जनपद मैनपुरी पुलिस द्वारा लगाए गए स्टॉल व डिस्प्ले बोर्ड आदि का, मुख्य अतिथि श्री जयवीर सिंह द्वारा भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

 

उक्त अवसर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी व जिलाधिकारी मैनपुरी, अपर पुलिस अधाक्षक नगर मैनपुरी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मैनपुरी, क्षेत्राधिकारी नगर सहित जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधि, संभ्रांत सदस्यगण, अधिकारीगण,

 

मीडियाकर्मी आदि उपस्थित रहे तथा अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129