समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी के महान चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज दिनांक 23 मार्च 2025 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी के महान चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई….!स मौके पर पार्टी के सभी नेताओं बा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया….!

 

इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और डॉ राम मनोहर लोहिया जी के सिद्धांतों और नीतियों पर चर्चा की गई….!

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि महान चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी एक निडर और गतिशील व्यक्तित्व के धनी समाजवादी नेता। आजादी से पहले और आजाद भारत में भी वे लोगों की खातिर कई बार जेल गए। विरल विद्वत्ता और स्वतंत्र विचारों वाले व्यक्ति ने एक ऐसे समाज की रचना के लिए कड़ी मेहनत की, जिसमें गरीबों, पिछड़ों और महिलाओं को न्याय मिले।

 

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि एक निष्ठावान समाजवादी, डॉ. लोहिया जनतांत्रिक समाजवाद की विचारधारा में विश्वास रखते थे और सदैव जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों को संसदीय साधनों द्वारा शक्ति दिये जाने के पक्षधर थे । वह सभी प्रकार के सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक अन्याय के विरुद्ध अहिंसक सीधी कार्यवाही के भी समर्थक थे ।

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि राम मनोहर लोहिया जी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, समाजवादी राजनेता और प्रखर चिन्तक थे…!

 

इस मौके पर सपा के जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा के प्रदेश सचिव विजय सिंह,सपा के प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश यादव,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर नवनीत यादव, सपा नेता लखन प्रताप सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल,सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,लल्ला सिंह यादव,सरताज खान,डॉ,सूचि कश्यप, शारदा राज पासी,नरवीर फौजी,धर्मवीर यादव, गोपाल अग्निहोत्री,डॉ शोएब खान उर्फ मुन्ना,डॉ सुहेल खान, नाजिम फारुकी,सचिन दीक्षित,पार्थ यादव प्रसून कुमार कनौजिया, उत्पल यादव सौमित्र यादव, मुकेश यादव एडवोकेट,विपिन यादव,शहाब खान,विपिन यदुवंशी,मोहम्मद आरिफ, कौशल यादव, धनपाल सिंह यादव, महावीर सिंह यादव,मुकेश यादव,पप्पू यादव,आशीष यादव, रमन पाल सिंह यादव,दिलीप सिंह,विदेश यादव,गुफरान खान,इंजीनियर परमेश्वर दयाल,बी.एल गौतम, दीपक शर्मा, दीपक नंदवंशी,इमरान अली एडवोकेट,मोहम्मद अहमद,अरशद अली,अतुल मौर्य, रामसागर,दुर्गेश कुमार गुप्ता पूर्व सभासद, सर्वेश कुमार राठौर,असलम खान,अभय शंकर,सुरेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार,तय्यब खान,अनस खान,फजल खान,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,राम रतन लाल सोनी, बृजेश पाल सिंह यादव,आफताब अली,सुनील यादव मोहम्मद फिरोज, राजकुमार शर्मा, मनोज शंखवार,आरिफ खान, अजीत यादव,रानू खान,अफरोज खान,सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे…!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129