हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अधिवेशन में गूंजा हिन्दू राष्ट्र निर्माण, रामराज्य और राष्ट्रवाद का नारा – बी एन तिवारी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अधिवेशन हिन्दू राष्ट्र निर्माण, रामराज्य स्थापना और राष्ट्रवाद के नारे के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। अधिवेशन में विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने प्रदेश अधिवेशन में अपने पद का दायित्व संभाला। अधिवेशन मे उपस्थित प्रतिनिधियों ने विजेंद्र सिंह राजू पार्चा को प्रदेश अध्यक्ष की शक्तियां सौंपी।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के मुख्य अतिथि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में हिन्दू महासभा के इतिहास और भावी रणनीति की प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए उन्हें भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने और रामराज्य की स्थापना का संकल्प दिलवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने देश विभाजन की विभीषिका का वर्णन करते हुए कहा कि इस्लामिक राष्ट्र पाकिस्तान लेने के बाद भी जेहादी शेष भारत का इस्लामीकरण करने पर निरंतर आमादा है। हिन्दू महासभा शेष भारत का इस्लामीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाए बिना विश्राम नहीं करेगी। उन्होंने अधिवेशन में उपस्थित प्रतिनिधियों को जाती पाती की करो बिदाई हिन्दू हिन्दू भाई भाई का संकल्प दिलवाते हुए जातिविहीन समरस समाज का निर्माण करने की अपील की।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने अपने संबोधन में विजेंद्र सिंह राजू पार्चा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दी उनसे प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा ने अपने संबोधन में हिंदुओं के लिए शास्त्र और शस्त्र धारण कर राष्ट्रवाद को प्रज्ज्वलित कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर सात हिन्दू शूरवीरों को तलवार देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने अपने संबोधन में दिल्ली को बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों से मुक्त करवाने का आह्वान करते हुए वक्फ बोर्ड के अस्तित्व को समाप्त कर वक्फ बोर्ड की सारी चल अचल संपत्ति भारत सरकार के अधीन करने की पुरजोर मांग की। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने अपने संबोधन में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के न्यायिक वाद में हिन्दू महासभा की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का पांच शताब्दी पुराना स्वप्न हिन्दू महासभा के 70 वर्षों तक चले न्यायिक वाद पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से ही साकार हो सका है। हिन्दू महासभा का अगला लक्ष्य काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी और श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा को विदेशी आक्रांताओं के प्रतीक चिन्हों से मुक्त करवाकर भव्य मंदिर का निर्माण करवाना है।

हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में अधिवेशन को सफल बनाने के लिए उपस्थित प्रदेश कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने युवा समाजसेवी शिवा गोस्वामी को प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र करने का उद्घोष किया।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री भगवान सिंह भाटी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, हिन्दू प्रबुद्ध सभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र यादव योगी, हिन्दू गौरक्षा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश माथुर दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी, प्रदेश सहप्रभारी विजय सोनकर , यशपाल सिंह, मुनेश भगत, सरजू सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए हिन्दू महासभा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अधिवेशन का मंच संचालन हिन्दू महासभा के पूर्व महामंत्री रवि शर्मा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129