दि0उ0प्र0 टैक्स बार एसोशियेसन के चुनाव में मैनपुरी से एड़0 राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने भारी मतों से विजय प्राप्त की।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। 25 और 26 जनवरी 2025 को दि0उ0प्र0 टैक्स बार एसोशियेसन का 48 वाँ अधिवेशन शिकोहाबाद में आयोजित किया गया। अधिवेशन में वर्ष 2024-2026 हेतु दि0उ0प्र0 टैक्स बार एसोशियेसन का चुनाव भी आयोजित किया गया जिसमें मैंनपुरी से प्रान्तीय सदस्य एड़0 राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने भारी मतों से विजय प्राप्त की। चुनाव सत्र 2024-2026 हेतु अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल(बनारस) से अध्यक्ष चुने गये। एड़0 राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने लगातार 10 वीं बार टैक्स बार एसोशियेसन का चुनाव जीत कर मैंनपुरी का नाम सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में रोशन किया और साथ ही लगातार 10 बार जीत कर रिकॉर्ड कायम किया। प्रान्तीय सदस्य कुलश्रेष्ठ जी ने बताया कि एसोशियेसन सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के हित में वर्षों से कार्य करती आ रही है, और मैं भी प्रयास करूँगा कि मैंनपुरी और सम्पूर्ण प्रदेश के अधिवक्ताओं को सदैव न्याय मिले और सभी अधिवक्ता मजबूती से अपनी राय रख सकें। नव निर्वाचित प्रान्तीय सदस्य ने भविष्य में और भी ज्यादा मजबूती से कार्य करने का आश्वासन दिया। अधिवेशन में मुख्य रूप से टैक्सेशन बार एसोसिएशन मैंनपुरी के अध्यक्ष एड़0 अशोक कुमार गुप्ता, सचिव एड़0 पवन मिश्रा, एड़0 सूर्यकान्त मिश्रा, एड़0 अखिलेश गुप्ता, एड़0 विकास नन्दन कुलश्रेष्ठ, एड़0 कन्हैया कुलश्रेष्ठ, एड़0 अमित जौहरी, एड़0 रजत सक्सेना, एड़0 हिमालय राज प्रधान, एड़0 मृदुल रायजादा, एड़0 नारायण गुप्ता, एड़0 पारस दुबे, एड़0 विजय दुबे, एड़0 राजेश पाल, एड़0 रोहित पाण्डेय, एड़0 गौरव गुप्ता, एड़0 आलोक यादव, एड़0 अपूर्व जौहरी, एड़0 राहुल कुलश्रेष्ठ, एड़0 शिवम दुबे, आदि मैंनपुरी से सैंकडों अधिवक्ताओं ने जीत में सहयोग किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129