पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को दिया संदेश होली खुशियों का त्योहार है, इसे अराजकता में न बदलें।

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ  मैनपुरी

होली को मनाए जाने वाले इस रंगों के त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने की विशेष तैयारियां

 

मैनपुरी।आगामी त्यौहार होली के संदर्भ में कानून / शांति सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद में की गयी पुलिस व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक मैनपुरी गणेश प्रसाद ने पत्रकारों से की प्रेस वार्ता

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि होली को मनाए जाने वाले इस रंगों के त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारियां की हैं।

जनपद के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठके कराई जा रही है। गांव ओर शहरी क्षेत्र में पुलिस पैदल मार्च कर रही है। पुलिस का मुख्य फोकस कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण और बिक्री को रोकने पर है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि होली के दौरान किसी को जबरन शराब पिलाना या नशे की हालत में शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली के त्यौहार पर उन्होंने जनपदवासियों और खासकर युवाओं को संदेश दिया कि वाहन शराब पीकर न चलाए। और बाइक पर नियमों के विरुद्ध तीन लोगों को बैठकर न चले। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल गुलाल का प्रयोग करें। और इस होली के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए।

 

जिले के सभी थानाध्यक्ष त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए समय रहते लोगों को जागरूक कर रहे है। उन्होंने लोगों से हुड़दंग से बचने और दूसरों को भी रोकने की अपील की है। पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि होली खुशियों का त्योहार है, इसे अराजकता में न बदलें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129