ओसीएफ ग्राउंड पर सामूहिक विवाह में 535 जोड़ो को यूपी वित्तमंत्री ने दिया आर्शीवाद, उपहार।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

यूपी के शाहजहांपुर में ओसीएफ ग्राउंड पर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत 535 जोड़ो की शादी कराई गई है। कार्यक्रम में पहुंचे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना शादीशुदा जोड़ों को उपहार दिए। मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सामुहिक विवाह योजना महिला सशक्तिकरण का पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है।

 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत 535 जोड़ो की शादी कराई गई है। ये मुख्यमंत्री की सबसे पापुलर योजना है। महिला सशक्तिकरण के लिए ये पूरे देश बल्कि पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कन्या के पैदा होने से उसके विवाह तक की व्यवस्था की है। खासतौर पर जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जो लोग स्वयं अपना खर्च वहन नही कर सकते किसी प्रकार से पढ़ाई नही करा सकते हैं। उनके लिए कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत जिन परिवारों की आय दो लाख रुपये तक है। उन लोगों को पच्चीस हजार रुपये छह चरणों में दे रहे हैं। ताकि ऐसे लोग अपनी शिक्षा ग्रहण कर सके। इसके अलावा सेल्फ हेल्प ग्रूप की भी व्यवस्था की गई है। इसमे पढ़ने के बाद जो कन्या ग्रूप ज्वाइन कर ले। इसमे वह अपना धनोपार्जन कर सकती है। उसमे वो जो भी प्रोडक्ट बनाती है तो उसका मानदेय भी मिलता है। इसके बाद जब कन्या 21 साल की होती है तो उसके विवाह की व्यवस्था की गई है। अभी तक ये व्यवस्था 51 हजार रूपये तक की थी। आगामी समय में एक लाख रुपये करने की घोषणा की है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129