भाजपा सदस्यता अभियान मण्डल कार्यशाला बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा

श्यामजी गुप्ता ब्यूरो हरदोई 

 

राज्यमंत्री रजनी तिवारी बोली – कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।

 

शाहाबाद,हरदोई। रविवार क़ो ब्लॉक शाहाबाद सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान कार्यशाला बैठक आयोजित की गई।इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सितंबर में शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की तैयारियों पर चर्चा करने का था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में उच्चशिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी शामिल हुई। कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और प्रत्येक बूथ पर 200 से ज्यादा सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला चर्चा में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कार्यकर्ताओं क़ो सम्बोधित करते हुए कहा शाहाबाद क़ो सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। 01 सितंबर से आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं। राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ‘रीढ़ की हड्डी’ बताया और अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129