मित्र के साथ कभी छल, कपट नहीं करना चाहिए- कौशिक महाराज

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला के सहायतार्थ पुराण मनीषी श्री कौशिक जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कराया शिव महापुराण कथा का रसपान

मैनपुरी। शहर के देवी रोड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला के सहायतार्थ आयोजित शिव महापुराण कथा का 11वें दिवस पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज के पावन सानिध्य में कथा परीक्षित डॉक्टर कौशलेंद्र दीक्षित व उनकी धर्मपत्नी शुभा दीक्षित, यजमान विनीत यादव उनकी धर्मपत्नी प्रिया यादव ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान की पूजा अर्चना की।

पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने भगवान महादेव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मित्र के साथ कभी छल, कपट नहीं करना चाहिए, जो ऐसा करता है उसे ऐसा अपराध लगता है जिसका प्रायश्चित नहीं हो सकता है।

महाराज श्री ने कहा कि जिस तरह भगवान के भक्त के दर्शन करने से त्रिवेणी नहाने का पुण्य मिलता है उसी तरह जो मित्र मित्र के दुख से दुखी न हो उसकी शक्ल देखने से हमारे पुण्य नष्ट होते है।

उन्होंने कहा कि धन्य है भारत की नारी, नारी पूज्यनीय है। जहां नारियों की पूजा होती है वहां भगवान वास करते हैं।

महाराज श्री ने कई प्रसंगों के साथ कथा का रसपान कराया।

कथा के दौरान कौशिक जी महाराज के भजनों पर श्रद्धालू भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए।

कथा के विश्राम पर परीक्षित डॉक्टर कौशलेंद्र दीक्षित व उनकी धर्मपत्नी शुभा दीक्षित, यजमान विनीत यादव उनकी धर्मपत्नी प्रिया यादव, विशिष्ठ अतिथि सीडीओ नेहा बन्धु, कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ संजीव मिश्रा वैद्य जी, रामवीर सिंह तोमर, साधना तोमर, आलोक गुप्ता, चेयरमैन संगीता गुप्ता, पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता, किशन दुबे, प्रशांत दीक्षित, मदन मोहन पांडेय, विमल पांडेय, आयोजन समिति के सचिव संदीप चतुर्वेदी, सपा नेता डीपीएस यादव, राधारानी दुबे आदि ने भगवान शिव की आरती की। कथा का संचालन पंडित रामदेव शास्त्री ने किया।

कथा में धीरू राठौर, भरत दुबे, अनिल कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजीव पांडेय एडवोकेट, वीर सिंह भदोरिया, सीपी पांडेय, बजरंग सिंह जादौन, मुकेश अग्निहोत्री, अश्वनी मिश्रा, अरविंद पांडेय एडवोकेट, बीनू बंसल, अशोक गुप्ता पप्पू, पंचू पांडेय, दिनेश दीक्षित, रालोद अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे, प्रदीप तिवारी, अरविंद तोमर, किशन दुबे, विनोद, राजीव, सीमा चौहान, एस के दुबे आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129