लोकसभा अध्यक्ष श्रीओम बिरला वृंदावन में परिवार के साथ किया यमुना पूजन, पत्नी करेंगी परिजनों के साथ ब्रज की यात्रा

करतार सिंह पौनिया मण्डल प्रभारी आगरा

 

*मथुरा* लोकसभा अध्यक्ष और कोटा से सांसद ओम बिरला सोमवार को मथुरा पहुंचे। परिवार के साथ मथुरा दौरे पर आए लोकसभा अध्यक्ष ने वृंदावन के केशीघाट पर यमुना पूजन किया। यहां विधि विधान से पूजन करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। परिवार के साथ वृंदावन आए लोकसभा अध्यक्ष की पत्नी अपने परिवार के साथ ब्रज में 8 दिन रहकर यहां की ब्रज 84 कोस की यात्रा करेंगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पत्नी अनीता बिरला, बेटी दामाद एवं अन्य परिजनों के साथ वृंदावन के केशीघाट पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी और परिवार के साथ यमुना पूजन किया। करीब एक घंटे तक पूजन करने के बाद उन्होंने मां यमुना की आरती की। इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए।

यमुना के केशीघाट पर आचार्य सिद्धार्थ शुक्ला ने उनको पूजन कराया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष के तीर्थ पुरोहित आशु शर्मा ने उनकी पत्नी और अन्य परिवार को ब्रज 84 कोस यात्रा का संकल्प दिलाया। मंत्रों के बीच संकल्प लेने के बाद ओम बिरला ने यमुना जी का दूध से अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहित को दान – दक्षिणा भी दी।

लोकसभा अध्यक्ष यमुना पूजन करने के बाद बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान मंदिर के सेवायत ने उनको प्रसादी अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार शाम को वापस लौट जाएंगे ,जबकि उनकी पत्नी और अन्य परिवार के सदस्य 8 दिन वृंदावन में रहकर ब्रज 84 कोस तीर्थ पुरोहित के साथ यात्रा करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129