माता पिता की सेवा ही सच्ची पूजा है- कौशिक महाराज

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला के सहायतार्थ पुराण मनीषी श्री कौशिक जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कराया शिव महापुराण कथा का रसपान

 

मैनपुरी। शहर के देवी रोड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला के सहायतार्थ आयोजित शिव महापुराण कथा का 10वें दिवस पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज के पावन सानिध्य में कथा परीक्षित डॉक्टर कौशलेंद्र दीक्षित व उनकी धर्मपत्नी शुभा दीक्षित, यजमान अमित दीक्षित उनकी धर्मपत्नी शगुन दीक्षित, आलोक दीक्षित उनकी धर्मपत्नी ममता दीक्षित ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान की पूजा अर्चना की। वहीं दीप प्रजवलित विशिष्ट अतिथि वीपी सिंह जादौन, संगीता जादौन, रुद्र प्रताप सिंह, संजना जादौन ने किया।

पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने भगवान महादेव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि माता पिता की सेवा ही सच्ची पूजा है, जो भी अपने माता पिता की सेवा करता है उसका जीवन मंगलमय हो जाता है।

महाराज श्री ने कहा कि भगवान की तुम खूब पूजा करो और मां बाप की सेवा न कर उनका तिरस्कार करो तो तुम्हारा कल्याण होने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश ने भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा की तो उन्हें प्रथम पूज्यनीय देवता होने का वरदान मिला। महाराज श्री ने भगवान गणेश के प्राकट्य की कथा का रसपान कराया।

कथा के दौरान कौशिक जी महाराज के भजनों पर श्रद्धालू भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए।

कथा के विश्राम पर परीक्षित डॉक्टर कौशलेंद्र दीक्षित व उनकी धर्मपत्नी शुभा दीक्षित, यजमान अमित दीक्षित उनकी धर्मपत्नी शगुन दीक्षित, आलोक दीक्षित उनकी धर्मपत्नी ममता दीक्षित कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ संजीव मिश्रा वैद्य जी, विशिष्ट अतिथि वीपी सिंह जादौन, संगीता जादौन, रुद्र प्रताप सिंह, संजना जादौन,भानु प्रताप सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू गुट, नकुल सक्सेना, डॉ आशुतोष शुक्ला लखनऊ, अमित गुप्ता, प्रशांत दीक्षित, मदन मोहन पांडेय, किशन दुबे, विमल पांडेय, आयोजन समिति के सचिव संदीप चतुर्वेदी, राधारानी दुबे आदि ने भगवान शिव की आरती की। कथा का संचालन पंडित रामदेव शास्त्री ने किया।

कथा में धीरू राठौर, भरत दुबे, अनिल कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजीव पांडेय एडवोकेट, वीर सिंह भदोरिया, सीपी पांडेय, बजरंग सिंह जादौन, मुकेश अग्निहोत्री, अश्वनी मिश्रा, अरविंद पांडेय एडवोकेट, बीनू बंसल, अशोक गुप्ता पप्पू, पंचू पांडेय, दिनेश दीक्षित, रालोद अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे, प्रदीप तिवारी, अरविंद तोमर, किशन दुबे, विनोद, राजीव, सीमा चौहान आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129