राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन    

आमिर अली मैनपुरी

 

मैनपुरी डॉ0 भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया में प्राचार्य डॉ0 एस पी सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर विषय-” स्वच्छता स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण” पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एन एस एस के लक्ष्य गीत “उठे समाज के लिए उठें उठें” के साथ कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव द्वारा प्राचार्य का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। प्राचार्य डॉ0 एस एस सिंह ने कहा कि अपने जीवन में स्वच्छता का भाव अपनाएं, स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य शिक्षा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से जानकारी देते हुए शिविर की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव ने विस्तार से स्वच्छता स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण पर स्वयंसेवकों के माध्यम से जागरूक करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने शरीर की सफाई, कपड़े की सफाई, घर की सफाई करते हैं, उसी प्रकार अपने आसपास पड़ोस, विद्यालय स्कूल एवं सार्वजनिक स्थानों आदि की स्वच्छता पर लोगों को जागरूक होना होगा, तभी स्वस्थ समाज स्वस्थ राष्ट्र की संकल्पना परिलक्षित होगी। पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों की निराई गुड़ाई एवं उनकी प्रतिदिन देखभाल पर स्वयं सेवकों ने जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण पर लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवक विवेक कुमार ने भाषण देकर एवं सफदर ने गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण दी। एकदिवसीय शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने किया।

(28 फरवरी -विज्ञान दिवस)

प्रसार व्याख्यान प्रकोष्ठ के तत्वाधान में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर प्राचार्य डॉ. एस. पी. सिंह ने व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि ऊर्जा को उत्पन्न या खत्म नहीं किया जा सकता है। उर्जा के दो रूप होते हैं- पार्टिकल और वेव रूप। छात्र-छात्राओं एवं एन एस नस के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के महान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन के जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने छात्र- छात्राओं को ये भी बताया कि रमन प्रभाव क्या होता है? इसके अलावा प्राचार्य ने क्वांटम मैकेनिज्म, न्यूटन लॉ, पार्टिकल, इलेक्ट्रॉन प्रोटॉन, न्यूट्रॉन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। आर्यभट्ट, सतेंद्रनाथ बोस, गैलीलियो, जगदीशचंद्र वसु, लुइस डी ब्रोग्ली (इत्यादि वैज्ञानिकों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रसार व्याख्यान प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गीता देवी ने किया।

इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अजय प्रताप सिंह डॉक्टर जितेंद्र पाठक डॉक्टर जग जीवन राम डॉक्टर प्रमोद कुमार डॉक्टर विजय आनंद गौतम डॉक्टर गीता देवी डॉक्टर तनु जैन विजेंद्र कुमार अरुण कुमार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129