गाजे बाजे के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से निकली भगवान शिव की बारात

मोहित गुप्ता मण्डल संवाददाता 

बाल रामलीला चौक का शिव बारात के साथ हुआ शुभारंभ

 

शाहाबाद हरदोई। श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक द्वारा संचालित श्री बाल रामलीला की शिव बारात शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार की रात नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। शोभायात्रा में देवी देवताओं की मनोरम झांकियों के साथ अघोरियों का नृत्य काफी आकर्षण का केंद्र रहा। शिव बारात शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के समक्ष हुआ। यहां पर पार्टी के संरक्षकों और पदाधिकारी ने पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात शोभा यात्रा रवाना की गई। शिव बारात शोभायात्रा स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, घास मंडी, गुलाब बैंड चौराहा, आरपीएम इंटर कॉलेज, सदर बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार, चौक, सरदार गंज होते हुए कटरा पहुंची। शोभा यात्रा में भगवान शिव पार्वती की झांकी के साथ यमराज, इंद्रदेव, विष्णु जी, खाटू श्याम दरबार, सूरज चंद्रमा आदि देवी देवताओं की मनोरम झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त राज आर्ट ग्रुप मुरादाबाद शाहजहांपुर के कलाकारों ने अघोरियों का नृत्य प्रस्तुत करके काफी वाहवाही लूटी। शिव बारात के आगे आगे चल रही नौका विहार की झांकी जिसमें राधा और कृष्णा चल रहे थे दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई। गुलाब बैंड चौराहा, बैंक ऑफ़ इंडिया चौराहा सहित कई स्थानों पर भगवान शिव और पार्वती का जयमाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पुष्पों की बरसात की गई। मेला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता के परिजनों द्वारा भगवान शिव और पार्वती की झांकी पर पुष्पों वर्षा की गई। शोभा यात्रा में पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह फोर्स वल के साथ लगातार शोभा यात्रा में बने रहे। कटरा मोहल्ले में शिव बारात शोभा यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता, संजय मिश्रा, राजीव गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, आदित्य गौतम, धीरू अवस्थी, बासु वर्मा सहित बड़ी संख्या में कमेटी के लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129