अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने ब्राह्मण समाज की कन्या का विवाह धूमधाम से रामचरन लाल धर्मशाला मे

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहाॅपुर 15 फरवरी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने ब्राह्मण समाज की कन्या का विवाह धूमधाम से रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में सम्पन्न कराया बडे बुजुर्गो ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया इसके उपरान्त भरपूर उपहारों एवं ग्रहस्थी के सामान के साथ वधू को विदा किया गया। ब्राह्मण समाज के संरक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा प्रदेश मंत्री हरि शरण बाजपेई प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रणव वशिष्ठ ब्लॉक प्रमुख सिधौली मुनेश्वर सिंह एवं नीरज बाजपेई द्वारा कन्या दान किया गया। इससे पहले समिति के माध्यम से 124 परिबारों की आर्थिक स्थित से कमजोर एवं दिव्यांग कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है समिति के माध्यम से यह 125 वाॅ विवाह सम्पन्न कराया गया

आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान दिव्यांग जनों के हितार्थ कार्य करती है। शुरूआत आर्थिक स्थित से कमजोर एवं दिव्यांग कन्याओं के विवाह से हुई। अब संस्था जरूरतमंदो की मदद भी करती है।

शुक्रवार 14 फरवरी देर रात कोें धूम-धाम से बारात आयी और विवाह की सारी रस्में पूरी हुई। जयमाल कार्यक्रम के बाद वर-वधू ने अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए जिसके उपरान्त सभी रस्में पूरी कराते हुए अगले दिन शनिवार 15 फरवरी को प्रातः विदाई की गयी। विधि विधान से हवन पूजन एवं फेरे सम्पन्न हुए समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने अपने हाथों से बारातीयों का स्वागत किया उसके उपरान्त भोजन कराया। सभी ने इस पुनीत कार्य की सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129