अपना दल एस के बभनान स्थिति पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सुप्रसिद्ध लेखक,पत्रकार एवं समाज सुधारक संतराम बी.ए. प्रजापति की 138वीं जयंती मनाई गई। 

हरिओम द्विवेदी ब्यूरो कन्नौज

अपना दल एस के बभनान स्थिति पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सुप्रसिद्ध लेखक,पत्रकार एवं समाज सुधारक संतराम बी.ए. प्रजापति की 138वीं जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षक मंच के प्रदेश सचिव इन्द्रजीत प्रजापति ने कहा कि संतराम बी.ए. जात-पात के खिलाफ काफी मुखर रहे उन्होंने जाति तोड़क मंडल की स्थापना की थी। उन्होंने सर्व समाज को जागरूक करते हुए लोगों को संगठित और शिक्षित होने पर ज्यादा बल दिया। आर्थिक समानता के लिए उन्होंने शिक्षा को जरूरी बताया।

प्रदेश महासचिव राम सिंह पटेल ने कहा कि संतराम बीए समतामूलक समाज के पथ प्रदर्शक थे। वे निर्भीक, निडर एवं बेबाक वक्ता ही नहीं बल्कि कलम के सिपाही भी थे। उन्होंने लेखिनी को ही अपने संघर्ष का अस्त्र-शस्त्र बनाकर राष्ट्र को जगाने का महान कार्य किया। उन्होंने 100 से अधिक पुस्तकें लिखी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल एवं संचालन जिला सचिव अल्पसंख्यक मंच अब्बास खान ने किया। इस अवसर पर संतराम पटेल, राम गोपाल सिंह, विजय वर्मा, डा. अमर चंद्र चौधरी, रामभरोस चौरसिया, अतुल मोदनवाल, दिनेश वर्मा, राम फेर चौरसिया, जगदम्बा यादव, राम जियावन पाल,अमरनाथ प्रजापति, हितकारी सिंह,रामचरित्र सोनकर, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129