हत्या का आरोपी कुरावली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र में एक युवक को जहर खिला कर मौत का मामला सामने आया था, जिस पर मृतक के परिजनों ने एक अभियुक्त पर नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कुरावली पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त की छापे मारी शुरू कर दी थी। जिसकी गिरफ्तारी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान और वरिष्ट उपनिरीक्षक संजय सिंह ने 4 फरवरी 2025 को करते हुए न्यायालय में पेश किया।

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र बकरी मंडी के पास रहने वाला जाहिद पुत्र चमन पेशे से मजदूर था। जिसकी मौत पर उसके पिता चमन पुत्र हमीद खां ने अजय सिंह पुत्र प्रेम सिंह राठौर निवासी खिरना कला कस्बा कुरावली मौजूदा पता दिवरई गेट ट्रांसफार्मर के पास कुरावली पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बुरे वक्त में जाहिद ने अजय सिंह से 25000 रूपये कर्जा लिया था। जिसकी भरपाई में देरी की वजह से 30 जनवरी 2025 को अजय सिंह ने मजदूर को मंडी से ला कर कई तरह की प्रताड़ना देते हुए जहर खिला दिया। मजदूर की मृत्यु अगले दिन 31 जनवरी को इलाज के दौरान हो गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने अभियुक्त अजय सिंह और एक अज्ञात साथी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। अभियुक्त वारदात से फरार चलने के कारण पुलिस लगातार छापामारी कार्यवाही कर रही थी। जिसकी सफलता 4 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को मिल गई और अभियुक्त को सी एच सी कुरावली गेट से थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान और वरिष्ट उपनिरीक्षक संजय सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच करते हुए बताया की अभियुक्त पर अवैध शराब से संबंधित मुकदमे पहले से दर्ज है। कुरावली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अजय सिंह को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129