पुलिस के संरक्षण में भगवान टाकीज ओवरब्रिज बनी शराबियों की जन्नत

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

आगरा, न्यु आगरा स्थित भगवान टाकीज ओवर ब्रिज के नीचे शराबियों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है। शराबी हमेशा जाम से जाम टकराते देखे जा सकते हैं। मजे की बात यह है कि यह सब पुलिस की जानकारी में हो रहा है। पुलिस इन शराबियों के विरुद्ध कभी कोई कार्रवाई नहीं करती। कहा जा सकता है कि भगवान टाकीज ओवर ब्रिज के नीचे पुलिस के संरक्षण में ओपन बार संचालित हो रहा है।

भगवान टाकीज के नीचे शराबी अक्सर नशे में धुत होकर गाली गलौच करते रहते हैं। महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने से महिलाओं का इस मार्ग पर आना जाना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार शराबियों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं भी हो चुकी हैं। शराबी शराब के नशे में एक दूसरे से मारपीट भी करते हैं। खुले में शराब पीने से क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यह स्थिति कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में खुले आम शराब का सेवन करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक धब्बा है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि देशी शराब के ठेके के सामने सरेआम शराब का सेवन चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने खुले में शराब पीने पर पाबंदी लगा रखी है। इस पाबंदी को अमल में लाना और अमल करवाना पुलिस का उत्तरदायित्व है। पुलिस अपनी इस जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

हिन्दू महासभा ने पुलिस के संरक्षण में भगवान टाकीज ओवरब्रिज के नीचे सरेआम शराब पीने और पिलाने की प्रवृति को समाज और कानून के लिए घातक बताते हुए शराब पीने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अपनी मांग में हिन्दू महासभा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अपनी मांग के समर्थन में आंदोलन शुरू करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129