हम खुद अबतक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए’ ममता कुलकर्णी के संन्यास पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

सौरभ चतुर्वेड़ी ब्यूरो अहमदाबाद

‘हम खुद अबतक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए’ ममता कुलकर्णी के संन्यास पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, रामदेव बोले: ‘किसी की भी मुंडी पकड़कर…’

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। महाकुंभ में उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर तक का सफर करने वाली करण-अर्जुन फेम एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी पर कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का नाम भी जुड़ गया है। पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी दी गई है। जिसपर धीरेंद्र शास्त्री ने आपत्ति जताई है। धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि ऐसे किसी को संत या फिर महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है।

धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि महामंडलेश्वर की पदवी उसे दी जानी चाहिए जिसके अंदर संत या फिर साध्वी बनने का भाव हो। उन्होंने कहा कि हम खुद अभी तक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए हैं। उन्होंने कहा कि ये इतना आसान नहीं है। सिर्फ धीरेंद्र शास्त्री ही नहीं बल्कि स्वामी रामदेव ने भी ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाए जाने पर आपत्ति जाहिर की है।

रामदेव ने कहा कि किसी के नाम के आगे बाबा जोड़ देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर कोई एक दिन में नहीं बनता है, उसके लिए सालों की साधना लगती है। हम लोगों ने 50-50 सालों तक तप किया है और फिर साधुता को पाया है। उन्होंने आगे कहा कि आजकल किसी की भी मुंडी पकड़कर महामंडलेश्वर बना दिया जा रहा है।

पिछले शुक्रवार को पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गृहस्थ जीवन त्यागकर संन्यास की घोषणा कर दी और इसके बाद उनको किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129