पेट के अंग काट दिए, आंतें हवा में उछाल दीं… गुजरात में मां के प्रेमी का दो भाइयों ने बेरहमी से किया मर्डर

सौरभ चतुर्वेदी ब्यूरो अहमदाबाद

गुजरात के गांधीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो भाइयों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों ने उसकी आंत के कई टुकड़े किए और लोगों के सामने ही उसे हवा में उछाल दिया।

आरोप है कि दोनों युवकों की मां का व्यक्ति के साथ पिछले 15 साल से अफेयर चल रहा था। इस कारण दोनों काफी नाराज रहते थे। उनके पिता काफी समय पहले ही गुजर गए थे और दोनों का मानना था कि इससे उनका अपमान हो रहा है।

महिला से था अफेयर

मामला गांधीनगर के मोखासन गांव का है। मृतक की पहचान रतनजी ठाकोर के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था। उनके गांव की एक महिला के साथ अफेयर चल रहा था। महिला के बेटे संजय ठाकोर और जयेश ठाकोर इस कारण रतनजी से काफी चिढ़ते थे।

उन दोनों ने पहले भी कई बार रतनजी को उनकी मां से दूर रहने की हिदायत दी थी। तीनों का कई बार झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने बताया कि इस विवाद के कारण जाति के लोगों की एक पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन उसमें भी कोई हल नहीं निकला था।

महिला के बेटों ने मारा

अंत में दोनों भाइयों ने तंग आकर रतनजी को मारने का फैसला किया। रतनजी अपने साथियों के साथ एक गांव में घर बना रहा था, तभी दोनों भाई वहां पहुंच गए। उनके हाथ में चाकू और रॉड थे। पहले एक भाई ने रतनजी के सिर पर रॉड से हमला कर उसे गिरा दिया।

इसके बाद दूसरे भाई ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उन दोनों ने मिलकर बेरहमी से अपने मां के प्रेमी की हत्या कर दी। दोनों भाइयों ने पेट पर चाकू से कई वार किए। उसकी आंतें निकालकर हवां में फेंक दी और फिर पेट के अंगों को चाकू से काट दिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद मजदूरों ने दोनों भाइयों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हुए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाई हवा में चाकू लहराते हुए वहां से फरार हो गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129