आज का वृषभ राशिफल, 28 जनवरी 2025: वृषभ राशि आर्थिक उलझन और समस्या का निदान होगा

सौरभ चतुर्वेदी ब्यूरो अहमदाबाद

 

28 January 2025 : वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता होगी। देखिए वृषभ राशि के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आर्थिक और करियर संबंधी मामलों में आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। किसी आर्थिक उलझन और समस्या का निदान हो सकता है। लेकिन आज आपका खर्च बना रहेगा। नौकरी कारोबार में आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नया काम आ जाने से आप उलझन में रहेंगे। वैसे आज आपको टीमवर्क से काम करने का फायदा मिलेगा। कोई अटका काम आपका पूरा हो सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में भी आप सफलता पाएंगे।

वृषभ राशि के लोगों को आज परिवार में आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा। पिता के मार्गदर्शन और सुझाव से आपको फायदा होगा। लव लाइफ में आपके रिश्ते में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से इसे सुलझा सकते हैं। अगर आप प्रेमी से रिश्ते को आगे ले जाने के लिए बात करना चाह रहे हैं तो पहले उनका मन टटोल लें तभी आज बात आगे बढाएं। आपके बच्चों को आज शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो सकती है।

 

आज वृषभ राशि की सेहत : आज कुल मिलाकर आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। आपको योग ध्यान भी करना चाहिए इससे आपको फायदा मिलेगा।

 

 

आज वृषभ राशि के उपाय : आपको आज उपाय के तौर पर चावल अथवा चीनी का दान करना चाहिए। भोलेनाथ को बेर का प्रसाद अर्पित करें,और जल से अभिषेक करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129