आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे जनपदवासियों ने दिखाई व्यापक सहभागिता

जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य तीव्र गति से लगातार जारी है। 26 सितम्बर मंगलवार को 5 बजे तक जनपद शीर्ष जनपदों के बीच बना हुआ है। मंगलवार को इस समय तक जनपद में कुल 6990 आवेदन किये गए। जिसमे से 3768 आवेदन स्वीकृत हुए। दोनों ही मामलों में जनपद लगातार शीर्ष जनपदों में बना हुआ है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की गति बढ़ाने के लिए लागातार प्रयास किये जा रहे हैं। उनके द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठके की जा रही हैं। प्रशासनिक मशीनरी लगातार नई ऊर्जा के साथ आयुष्मान भव अभियान को सफल बनाने में लगी है। वहीं दूसरी ओर लोगों को जागरूक करने का भी कार्य भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं भी लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं तथा लोगों को आयुष्मान ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास आदि विभागों की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद की प्रशासनिक मशीनरी व जनसहभागिता का समन्वित परिणाम है। आयुष्मान कार्डों की दैनिक प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जनपदवासियों के सहयोग से शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के प्रयास जारी हैं। शत प्रतिशत आयुष्मान आच्छादन हमारा प्रशासनिक दायित्व होने के साथ ही सामाजिक दायित्व भी है। आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे जनपद वासियों की व्यापक सहभागिता देखी जा सकती है

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129