पति ने पत्नी को छत से फेंका। महिला के टूटे दोनों पैर। पत्नी ने पुलिस कप्तान से लगाई न्याय की गुहार

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

 

महिला ने पति पर लगाया आरोप पहली पत्नी के होते हुए पति ने की दूसरी शादी। अब करता है उसके साथ मारपीट

 

मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के सरैया अरमसराय में पति द्वारा पत्नी को छत से फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पत्नी के दोनों पैर टूट गए हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति के दूसरी महिला से सम्बन्ध है। और उसका पति शराब पीने का आदी है। और जब भी गांव आता है तो उसके साथ मारपीट करता है।

इस घटना को एक माह बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान लेते हुए महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

 

मामले के अनुसार भोगांव थाना क्षेत्र के सरैय्या अरमसराय गांव की निवासी महिला इहा देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पति खेतपाल उर्फ बाबा ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली। अब आगरा में दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है। खेतपाल गांव की जमीन बेचकर आगरा चला गया। और उसने पहली पत्नी को खर्चा देने से भी इनकार कर दिया।महिला ने आरोप लगाया कि 11 नवंबर को पति खेतपाल, देवर मनोज और दूसरी पत्नी प्रीति ने आगरा से गांव आकर उसे गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद पति ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में उसके दोनों पैर टूट गए।परिजनों ने उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद महिला ने थाने में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129