डॉ अशोक कुमार वर्मा ने किया रेवाड़ी के नगर पार्षदों को जागरूक

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख/ पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह,भापुसे साहब के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुरी कुमार के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा प्रतिदिन यह कार्य कर रहे हैं। इस कड़ी में हरियाणा इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सौजन्य से रेवाड़ी के नगर पार्षदों के साथ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य ए सी शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में रेवाड़ी के नगर पार्षदों ने भाग लिया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा भारत को नशा मुक्त करने के लिए नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांस एक्ट बनाया गया है जो भारत में रहने वाले सभी व्यक्तियों पर लागू हैं। इस अधिनियम के अनुसार प्रतिबंधित नशे रखना, सेवन करना, क्रय विक्रय करना, खेती करना, निर्माण करना और ऐसे कार्यों में सहायता करना दंडनीय अपराध हैं। उन्होंने बताया कि यदि प्रतिबंधित नशे मनुष्य के लिए तनिक भी अच्छे होते तो सरकार इसके लिए लाइसेंस देकर बिक्री के लिए खुला कर देती लेकिन नहीं किया क्योंकि ये नशे मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक भयंकर हैं। ये नशे मनुष्य के तन मन और धन का हरण करने के साथ साथ राष्ट्र के विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। मनुष्य का जीवन नर्क से भी बुरा हो जाता है। दूसरी और चेतावनी वाले नशे हैं जिनमें तम्बाकू उत्पाद और शराब हैं लेकिन ये भी बहुत ही पीड़ादायक हैं। केवल और केवल तम्बाकू के कारण पूरे संसार में औसतन 80 लाख लोगों की मृत्यु हो रही है। भारत में ये आंकड़े 19 लाख प्रतिवर्ष हैं। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा करते हुए बताया कि प्रदूषण मुक्त देश के लिए पर्यावरण संरक्षण करना सबका दायित्व है। ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर गुप्त रूप से सुचना देने के लिए प्रेरित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129