मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया विवाहिता पर पेट्रोल डालकर जिन्दा जला कर उसकी हत्या करने आरोप

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी 

मैनपुरी।करहल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता पर पेट्रोल डालकर जिन्दा जला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया ।महिला के शरीर आग लगने से झुलस गया। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी बेटी पर दहेज को लेकर पेट्रोल डालकर उसको जिंदा जलाए जाने का आरोप लगाया है।

मायके पक्ष का यह भी आरोप है उनकी बेटी की गंभीर हालत हो जाने के बाद भी ससुरालीजनों ने उनको सूचना तक नहीं दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मायके पक्ष ने आग लगाकर मार देने का आरोप लगाया है

 

मामला करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला डिम्बर से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी रीमा देवी की आग लगने से हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए करहल में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज को लेकर उनकी बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर मार देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर मायके पक्ष के लोगों की तहरीर के आधार पर ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामले को लेकर थाना प्रभारी करहल ने बताया, मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसी हिसाब से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129