अनिल विज का बड़ा एक्शन: पेंशन न देने पर सोशल वेलफेयर ऑफिसर को किया सस्पेंड

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

 

अंबाला। अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार में एक बुजुर्ग को पेंशन न देने के मामले में सोशल वेलफेयर ऑफिसर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। अनिल विज ने अफसरों को चेतावनी दी कि अगले हफ्ते कोई भी फरियादी दोबारा नहीं आना चाहिए।

 

अनिल विज के जनता दरबार में फरियादियों की लंबी कतारें दिखाई दीं। फरियादियों को गब्बर का फैसला ऑन द स्पॉट का स्टाइल बहुत भाता है, यही कारण है कि विज के जनता दरबार में अक्सर भीड़ दिखाई देती है।

 

अनिल विज ने कहा कि वह जनता दरबार में हर सोमवार अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया है। जिसमें वह लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि वह फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने में कोई कोताही न बरतें।

 

अनिल विज ने कहा कि वह जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि वह फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने में कोई कोताही न बरतें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129