रेवाड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस, सफाई अभियान में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे विधायक लक्ष्मण यादव : आरती सिंह राव

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

भाजपा कार्यालय में हरियाली तीज कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री ने शहर में सामाजिक आयोजनों में की शिरकत

 

 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री श्रीमती आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है और रेवाड़ी जिले में वे व्यक्तिगत रूप से निगरानी रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी उनके अपने घर जैसा है और यहां की जनता को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इसके लिए विभाग पूरी तरह सजग है।

 

रविवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए मंत्री आरती सिंह राव ने भाजपा कार्यालय, नई बस्ती, गढ़ी बोली रोड और नई अनाज मंडी में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा की जिला कार्यकारिणी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक कोसली अनिल यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली सहित महिला मोर्चा की कार्यकारिणी भी उपस्थित रही।

 

अस्पतालों में बरसात के मद्देनजर विशेष प्रबंध

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बरसात के मौसम में मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नागरिक अस्पताल में विशेष प्रबंध किए गए हैं। अस्पताल परिसर में जलभराव के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु रहे, इसके लिए जनरेटर को अलग पैनल से जोड़ा गया है। वे स्वयं अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे चुकी हैं।

 

बावल और कोसली में शुरू हुई सिजेरियन एफआरयू सेवा

 

उन्होंने बताया कि बावल और कोसली के नागरिक अस्पतालों में सिजेरियन एफआरयू सेवाएं शुरू की गई हैं। यह सरकार की बड़ी पहल है जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में एफआरयू सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाई जा रही है।

 

स्वच्छता अभियान में विधायक लक्ष्मण यादव की सराहनीय भूमिका

 

आरती सिंह राव ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे शहरी क्षेत्र को स्वच्छ रखने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं। अवकाश के दिन भी वे सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर ‘आई लव रेवाड़ी’ थीम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। यह अभियान जन-जागरूकता की दिशा में प्रेरणादायक साबित हो रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129