कोसमा में प्राचीन काली माता मंदिर से हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा निकाली गई।

पुष्पराज चौहान,जिला क्राइम रिपोर्टर मैनपुरी।

 

(मैनपुरी)। जनपद के कस्बा घिरोर क्षेत्र के कोसमा में हिंदू नववर्ष महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसी के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में घिरोर क्षेत्र के कोसमा में पंडित प्रेम शंकर जी द्वारा काली माता मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना विधि विधान से की गई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओ ने हिस्सा लिया। अंकुश जी ने कहा भारतीय सनातन धर्म में चैत्र शुल्क पक्ष की प्रतिपदा अर्थात एकम को नव संवत अर्थात् नव वर्ष आरंभ होता है। जिस दिन पुर्णिमा तिथि होती है। अगले दिन से कृष्ण पक्ष की शुरुआत होती है। जो अमावस्या तिथि के आने तक १५ दिन तक रहती है। विक्रम संवत अर्थात् भारिया नववर्ष कर आरंभ महान भारतीय राजा सम्राट चंद्रगुप्त विक्रमादिय ने किया था। इसीलिए इसे विक्रम संवत् भी कहा जाता है। इसके दो अन्य नाम भी है। कृत संवत और मालव संवत इसके विषय में हमें मुख्यत जैन स्त्रोतों से जानकारी मिलती है। इसका समय ५७ ईस्वी पूर्व माना जाता है। इसके समय में ५७ ईस्वी पूर्व में मालवा के शासक विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर इसे प्रवर्तित किया। महान सम्राट विक्रमादित्य के समय में बड़े विद्वान, गणितज्ञ, खगोलशास्त्री, वराहमिहिर थे। ज्योतिषशास्त्र में प्रकांड थे। उनकी सहायता से संवत का प्रसार किया गया। यह भारत और नेपाल का सांस्कृतिक और आधिकारिक पंचाग है। भारतीय संसद ने १९५७ में विक्रम संवत् को सरकारी संवत के रूप में मान्यता दी। जिस दिन नव संवत का आरंभ होता है। उस दिन के बार के अनुसार वर्ष के राजा का निर्धारण होता है। रविवार होने से वर्ष का राजा सूर्य होगा। मंगलवार होने से वर्ष का राजा मंगलदेव होगे। पुराणों के अनुसार इसी दिन से ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की। इसी दिन प्रभु राम जी का राज्याभिषेक हुआ था। । वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही होती हैं । उल्लास , उमंग, खुशी और चारों तरफ पुष्पों की सुगंध से भरी होती है।फसल पकने का प्रारंभ यानी किसान की मेहनत का फल मिलने का यही समय होता है। नक्षत्र शुभ स्थिति में होते है। अर्थात किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिया शुभ मुहूर्त होता है। उसके बाद शोभायात्रा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तत्वाधान से हिंदू नव वर्ष की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बच्चे, महिला, पुरुष, बैंड की धुन पर नाचते गाते जा रहे थे। लोगो ने जगह जगह पर फूलो की वर्षा की। काफी आनंदमय माहौल था। जो घिरोर क्षेत्र कोसमा के मुख्य गांव कोसमा हिनुद, कोसमा मुसलमीन के मुख्य मार्ग से होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य, श्रद्धालु, और संभारत नागरिक अलका सिंह मंडल अध्यक्ष आगरा, प्रमोद चौहान, अंकुश शर्मा, वैभव परमार, अनुज, विकास,डेविड, अतुल कुमार , अजय, अवनीश, विजेंद्र सिंह आदि सभी सम्प्रदाय के लोग मौजूद रहे। सभी लोगों की गरिमामई उपस्थिति रही। प्रशासन काफी मुस्तैद रहा। इस मौके पर थाना प्रभारी विनोद कुमार, उo. नि o सत्येंद्र कुमार सोनकर, कोसमा चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, उo. नि o वासुदेव सिंह, है o.का o विजय शर्मा, राजकुमार, केदार सिंह, का o नाहर सिंह, विक्रम प्रताप, महिला आरक्षी रश्मी कुशवाह, पूजा देवी आदि पुलिस बल मौजूद रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129