चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 40 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

 

*बरामद 40 किलोग्राम अवैध गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 9 लाख रुपए से अधिक आंकी गई*

 

 

मैनपुरी।घिरोर थाना पुलिस और एसओजी टीम को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो बोरों में भरा 40 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत 9 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घिरोर थाना प्रभारी और एसओजी प्रभारी अपराध नियंत्रण के तहत वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा मिला।

 

पकड़े गए तस्करों की पहचान भरतपुर, राजस्थान के बृजेंद्र गुर्जर पुत्र कजौड़ी और विजय राम पुत्र मोतीराम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 40 किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129