आईजी अशोक कुमार, आईपीएस ने दिलाई साउथ रेंज कार्यालय में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा 

 

रेवाड़ी। साउथ रेंज कार्यालय रेवाड़ी में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आईजीपी श्री अशोक कुमार, आईपीएस द्वारा साउथ रेंज कार्यालय में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई।

 

इस अवसर पर आईजी श्री अशोक कुमार, आईपीएस कहा कि देश की अखंडता व प्रभुता को बनाए रखने के लिए संविधान की पालना करना सबका दायित्व हैं। आइए हम सब मिलकर शपथ लें कि कभी भी कानून की अवहेलना न करके उसकी पालना करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में खास बात यही है कि इसमें अधिकार और कर्तव्य के बारे में विस्तार से वर्णन किया हैं। नागरिक के जीवन में इन्हीं दोनों का तालमेल देश को आगे ले जाएगा। आइए हम सभी अपने संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाएं और अपने देश में शांति, उन्नति और समृद्धि को सुनिश्चित करें।

 

देश आज अपना संविधान दिवस मना रहा है, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया, 19 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के निर्णय लिया था।

 

आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने का एक मात्र बड़ा कारण वेस्टर्न कल्चर के दौर में देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है, दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था, इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी, इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129