रेवाड़ी पुलिस ने थाना व चौकी स्तर पर भारतीय संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की ली शपथ

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा 

 

भारतीय संविधान दिवस पर जिला सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। इसके अलावा जिले के सभी थाना, चौकी व जिला पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई।

 

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने बताया कि 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी स्टाफ को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। भारतीय संविधान दिवस पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को भारत के संविधान और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई कि, ‘मैं भारत एवं संविधान के प्रति श्रद्धावान एवं सच्ची निष्ठा रखूंगा, जो विधि द्वारा स्थापित है तथा भारत की सार्वभौमिकता तथा सत्यनिष्ठा बनाए रखूंगा तथा अपने कार्यालय के कार्य निष्ठा एवं ईमानदारी से तथा बिना भेदभाव के करुंगा।’ इस अवसर पर भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर सहित राज्य की सभाओं के निर्वाचन सदस्यों पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल और मौलाना अब्दुल कलाम को याद किया गया।

 

इस दौरान जवानों को संविधान दिवस के बारे मे बताया कि संविधान उनके संस्थापकों एवं निर्माताओं के आदर्शों व सपनों के मूल्यों का दर्पण होता है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान पारित किया गया, जिन्हें भारतीय लोकतंत्र का आधार कहा जाता है। इसे बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। भारत में नए गणराज्य के संविधान का शुभारंभ 26 जनवरी 1950 को हुआ था और भारत अपने लंबे इतिहास में प्रथम बार एक आधुनिक संस्थागत ढांचे के साथ पूर्ण संसदीय लोकतंत्र बना। भारतीय संविधान में देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्राप्त है। जिला रेवाड़ी के प्रत्येक थाना एवं चौकी स्तर पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129