ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का इलाज के दौरान निधन,लंबे समय से चल रहे थे बीमार

अभिषेक सिंह चौहान सब ब्यूरो शाहजहांपुर 

सांसद अरुण सागर समेत अन्य ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

 

शाहजहाँपुर। भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दम तोड़ दिया। करीब 70 वर्षीय मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लिवर रोग से पीड़ित थे। भाजपा विधायक मानवेंद सिंह की अचानक मौत की खबर से जिले की भाजपा इकाई को गहरा सदमा लगा। पूर्व सांसद कृष्णाराज ने कहा कि जिला ही नहीं प्रदेश की भाजपा ने एक स्वच्छ छवि के ईमानदार नेता को खो दिया है। उनका जाना अपूर्णीय क्षति है। कांग्रेस से भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह ददरौल विधानसभा से 2017 में चुनाव जीते थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया था। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। लिवर की बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह काफी कमजोर हो गए थे। विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते हुए लोगों से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 6 बजे तक उनका पार्थिव शरीर यहां उनके आवास पर पहुंचेगा। लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मानवेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन पर भाजपा सांसद अरुण सागर समेत सभी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129