महाराष्ट्र और यूपी के उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा सांसद अरुण सागर ने कार्यकर्ताओ को मिठाई बांटकर मनाया जश्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

*बटेंगे तो कटेंगे, नारे का सांसद ने किया समर्थन, बोले-महाराष्ट्र की जनता ने इसको सराहा*

 

 

शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर ने महाराष्ट्र में भाजपा को मिली जीत के बाद मिठाई बांटकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे, इस नारे को महाराष्ट्र की जनता ने सराहा है। वही यूपी में हुए उपचुनाव में सात सीटें जीतने के बाद कहा कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में संविधान को लेकर अफवाह फैलाई थी। उपचुनाव में जनता ने उनको सबक सिखा दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र और यूपी की जनता का आभार जताया है।

 

महाराष्ट्र में भाजपा की जीत लगभग तय है। बहुमत के करीब पहुंचते ही भाजपा सांसद अरुण सागर ने आवास पर आए समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत की बधाई दी। भाजपा सांसद अरुण सागर ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र के अंदर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत मिल रही है। महाराष्ट्र की जनता बधाई की पात्र है। वहां की जनता ने पार्टी पर विश्वास किया है। भाजपा हमेशा उर्जावान कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पदाधिकारियों के दम पर चुनाव जीतती है। बटेंगे तो कटेंगे, नारा सही है। क्योंकि जो बटेंगे तो हम लोग कटेंगे। महाराष्ट्र की जनता ने इसको श्रेय देने का काम किया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उसका जनता को लाभ मिला है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार चल रही है। यूपी में कानून व्यवस्था का राज है। गुंडा माफिया अब दिखाई नही पड़ता है। उसी का परिणाम है कि आज नौ में से सात सीटे भाजपा ने जीती हैं। इंडिया गठबंधन ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान का सहारा लेकर झूठी अफवाह फैलाई थी। इंडिया गठबंधन ने हमारी भोली-भाली जनता को ठगने का काम किया था। उनकी चालबाजी को जनता समझ गई थी। इसलिए उपचुनाव का रिजल्ट सबके सामने है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129