ब्रह्म निर्वाण महोत्सव का शुभारंभ आज से

शालिनी कुलश्रेष्ठ जिला संवाददाता मैनपुरी

 

परम पूज्य सदगुरुदेव श्री परमहंस अनन्त विभूषित श्रोतिय ब्रहमनिष्ठ श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज।

 

ब्रह्म निर्वाण महोत्सव का शुभारंभ आज स

 

ब्रहमनिष्ठ श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि के पर ब्रह्म निर्वाण महोत्सव का 7 से 14 नवंबर तक होगा आयोजन

 

मैनपुरी। शहर के पंजाबी कालोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में परम पूज्य सदगुरुदेव श्री परमहंस अनन्त विभूषित श्रोतिय ब्रहमनिष्ठ श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि ब्रह्म निर्वाण महोत्सव के रूप में 7 नवंबर से 14 नवंबर तक महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में मनाई जाएगी।

उक्त जानकारी बुधवार को एकरसानंद आश्रम में डा. ग्या प्रसाद दुबे व डा. संजीव मिश्रा वैद्य ने महोत्सव के संबंध में दी।

उन्होंने बताया कि आज दिनांक 7 नवंबर से 14 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन का आयोजन सांय 3 बजे से सांय 6 बजे तक होगा। कथा के शुभारंभ से पूर्व प्रातः 10 बजे कलश यात्रा आश्रम परिसर से शुरू होकर पंजाबी कॉलोनी, स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, अवध नगर होते हुए आश्रम स्थित कथा स्थल पर पहुंचेगी।

श्रीमद्भागवत कथा का रसपान महाराज श्री के कृपापात्र कथा व्यास श्री ललित शास्त्री जी के द्वारा कराया जाएगा।

7 नवंबर से 13 नवंबर तक भजनानंद नेत्र चिकित्सालय में नेत्र व दंत रोगियों का नि: शुल्क परीक्षण शिविर प्रात: 10 बजे से 3 बजे तक होगा। 10 नवंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह प्रात 10 बजे से होगी। जिसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, संस्कृत बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट के सर्वोच्च अंक प्राप्त 10-10 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

11 नवंबर से 13 नवंबर तक भजनानंद नेत्र चिकित्सालय में नेत्र रोगियों का नि: शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।

11 नवंबर को श्रीमद्भगवत गीता प्रतियोगिता जिसमें गीता से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूंछे जाएंगे।

12 नवंबर को श्रीरामचरित मानस अंताक्षरी एवं श्रीरामचरित मानस से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूंछे जाएंगे।

प्रतियोगिता एवं संस्कृत गीत प्रतियोगिता होगी।

13 नवंबर को श्लोक अंताक्षरी प्रतियोगिता एवं संस्कृत गीत प्रतियोगिता होगी। सभी प्रतियोगिताएं प्रातः 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित होंगी।

उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को सदगुरुदेव पूज्य महाराज श्री का षोडशोपचार

समाधि पूजन, श्रद्धाजंलि सभा एवं भंडारा प्रातः 8 बजे से होगा।

डा. ग्या प्रसाद दुबे व डा. संजीव मिश्रा वैद्य ने बताया कि उक्त महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से महान संतों का आगमन भी होगा। इस मौके पर सूर्यकांत त्रिपाठी, संदीप चतुर्वेदी, सुभाष मिश्रा, श्याम दीक्षित, राम खिलाड़ी यादव आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129