अर्कवंशी समाज ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,महाराजा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नही

 

हरदोई। सण्डीला स्थित महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी स्मारक परिसर में अर्कवंशी समाज की बैठक आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता  आर. ए. सिंह अर्कवंशी ने की। बैठक में हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर आदि जनपदों से आये अर्कवंशी समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में डांक बगला के पास स्थापित महराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी की मूर्ति के बारे में उपस्थित सभी अर्कवंशी बन्धुओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक को सत्यपाल सिंह, गुरूप्रसाद अर्कवंशी, सुनील सिंह अर्कवंशी, अमरेंद्र सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इस के पश्चात सभी ने उपजिलाधिकारी संडीला को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में कहा गया, हरदोई से लखनऊ जाने वाले रोड का चौड़ीकरण हो रहा है। प्रशासन द्वारा महाराजा की मूर्ति को अन्य स्थान पर स्थापित करने को कहा गया। जिसको लेकर अर्कवंशी समाज के लोगों द्वारा विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि जहां महाराजा की मूर्ति स्थापित है यथावत वहां बनी रहे। अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. सिंह अर्कवंशी ने कहा कि समाज के सम्मान के लिए महाराजा की प्रतिमा के साथ खिलवाड़ कताई बर्दाश्त नही किया जायेगा। इस दौरान बैठक के मुख्य अतिथि इंजीनियर आर. ए. सिंह अर्कवंशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि शासन, प्रशासन से लड़ना पडा तो हम लोग पीछे नही हटेंगे।

इस दौरान ओपी सिंह अर्कवंशी, सुनील अर्कवंशी, रामपाल सिंह अर्कवंशी, यदुनाथ सिंह अर्कवंशी, ओमप्रकाश अर्कवंशी, अमरेंद्र सिंह अर्कवंशी, सत्यपाल सिंह अर्कवंशी, विशाल सिंह अर्कवंशी, संदीप अर्कवंशी, रामलखन अर्कवंशी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129