यमफांस से मुक्ति पाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में डुबकी

रिपोर्ट यज्ञदत्त चतुर्वेदी मथुरा

 

भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार भैयादूज रविवार को देश भर में मनाया जा रहा है लेकिन मथुरा में इसकी अलग ही मान्यता है,यम द्वितीय पर्व पर लाखों श्रद्धालु एवं भाई बहनों ने यमुना में डुबकी लगाई यमुना महारानी और धर्मराज की पूजा करते हुए यम फांस से मुक्ति पाते हैं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम एवं प्रशाशन द्वारा यमुना के घाटों पर व्यापक इंतजाम किए है । मथुरा के पुण्य तीर्थ विश्राम घाट सहित उसके आसपास के सभी घाटों पर नगर निगम प्रशाशन द्वारा श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम यमुना स्नान के लिए बैरीकेडिंग की व्यवस्था की । इसके अलावा घाटों पर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी और 20 गोताखोर लगाए हैं तथा पल्लीपार पर भी कपड़े बदलने एवं शौचालय के लिए अस्थाई व्यवस्था बनाई गयी।

 

विश्रामघाट पर माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा दृष्टि हेतु खोया पाया कैंप लगाया गया तथा विगत कई वर्षों से इस मेला को राजकीय मेला घोषित कराने में प्रयासरत हैं ।

पुण्यतीर्थ विश्राम घाट पर भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना महारानी एवं उनके भाई धर्मराज का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के सेवायत के अनुसार यह विश्व का एकमात्र मंदिर है, जहां यमराज (धर्मराज) और उनकी बहन यमुनाजी एकसाथ विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि यमुना महारानी का यह प्रथम घर है। यमुनाजी के घर जब उनके भाई यमराज आए तो उनका बहन ने सत्कार किया। जब यमराज जाने लगे तो बहन यमुनाजी ने उनका टीका किया। यमराज ने प्रसन्न होकर बहन से वरदान मांगने को कहा। इस पर यमुनाजी ने भाई से भक्तों के कल्याण के लिए वरदान मांगा कि भाईदूज के दिन मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना में स्नान कर पूजन करेगा और उनके मंदिर में आकर पूजन कर आशीर्वाद लेकर वह यमलोक न जाकर बैकुंठ लोक जाए। इस पर यमराज ने बहन को यह वरदान दिया। तभी से बहन यमुना के यहां आए यमराज को धर्मराज कहा जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129