थाना बरनाहल पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को छह माह के लिए जिला बदर किया गया।

पुष्पराज चौहान जिला क्राइम रिपोर्टर बरनाहल मैनपुरी

(मैनपुरी)।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी करहल संतोष कुमार सिंह के सफल परिवेक्षण में आज थाना प्रभारी रोहिताश सिंह मय उo.नि o रामबाबूपाल, उo. नि o बृजमोहन, है o.का o भूपसिंह, है o.का o मुकेश कुमार के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह द्वारा जारी जिला बदर नोटिस बाद स o 01119/2020 धारा 3/1 उo. प्र o गुंडा नि o अधिनियम 1970 दिनांक 29/10/2024 बनाम सतीश पुत्र रामसेवक निवासी डालूपुर थाना बरनाहल मैनपुरी के अनुपालन में जिला बदर की नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ढोल मुनादी करवाई, और छह माह के लिए जिला मैनपुरी की सीमा से निष्काशित करते हुए समीप के जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज की सीमा पर बस में बैठाकर/ टिकट देकर सीमा से बाहर छोड़ा गया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अगर अभियुक्त जिले के अन्दर दोबारा देखा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्यवाही की नागरिकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –

1. मु o. अ o. स o 117/2019 धारा 147/148/149/307/452/323/504/506/34 भादवि ।

2. एन o. सी o. आरo न o 158/2020 भादवि थाना बरनाहल जिला मैनपुरी।

जिलाबदर कार्यवाही करने वाले अधिo/ कर्म o गण –

1.थाना प्रभारी रोहिताश सिंह।

2. उo. नि o रामबाबू पाल।

3. उo. नि o बृजमोहन।

4. है o. का o भूप सिंह।

5. हैं o. का o मुकेश कुमार थाना बरनाहल जिला मैनपुरी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129