अपने से कम को देकर उसका जीवन श्रेष्ठ बनाने का पर्व है दीपावली – हिन्दू महासभा

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने देशवासियों को दीपावली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा और छठ पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने देशवासियों के नाम जारी शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व सुख समृद्धि, उत्साह, खुशहाली और हर्षोल्लास का पर्व है। यह पर हमें जाति मुक्त समरस समाज का निर्माण और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संदेश देता है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि भारत विभिन्न जातियों, पंथों और भाषाई विविधता वाला देश है ।दीपावली का पर्व सभी को एकता के सूत्र में बांधकर सामूहिक रूप से अपने परिवार, समाज और देश को खुशहाली और प्रगति से जोड़ने का संदेश देता है। इस संदेश को अंगीकार करना समस्त देशवासियों का कर्तव्य है। उन्होंने दीपावली पर्व को एक लाइन में परिभाषित करते हुए कहा कि ” अपने से कम को देकर उसके जीवन को श्रेष्ठ बनाने का पर्व है दीपावली ”

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा राक्षस राज रावण का अंत करने के बाद 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या वापस लौटने पर अयोध्यावासियों ने खुश होकर दीपावली का पर्व मनाने का आरंभ किया था। मानव जीवन के अंधकार को दूर कर मानव जीवन को आनंद और प्रकाश से परिपूर्ण बनाने के उत्सव का नाम है दीपावली। दीपावली पर्व पर ही जैन पंथ के संस्थापक भगवान महावीर और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद का महापरिनिर्वाण दिवस भी मनाया जाता है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि सनातन समाज को शस्त्र और शास्त्र से सज्जित करने का अभियान दीपावली के दिन से हिन्दू महासभा आरंभ कर रही है। वीर सावरकर के ” राजनीति का हिंदूकरण और हिंदुओं का सैनिकीकरण ” के सिद्धांत से प्रेरित होकर हिंदुओं को शस्त्र और शास्त्र से जोड़कर हिन्दू समाज के सशक्तिकरण और रामराज्य की स्थापना हेतु शस्त्र और शास्त्र वितरण का आरंभ हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में आरंभ होने जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129