संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की उपचार के दौरान हुई मौत। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का लगाया आरोप

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

नीलम और धर्मवीर ने 6 वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर वैवाहिक जीवन का सफर शुरू किया था

 

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग विवाहिता के घर पर पहुंच गए। मायके पक्ष ने की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी प्राप्त की तो वहां मौजूद मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर उसकी मौत के कारणों को जानने के लिए उसके शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच पड़ताल में शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार घिरोर थाना क्षेत्र के नगला झील निवासी धर्म सिंह की पत्नी नीलम की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके पेट में तेज दर्द होने लगा हालात बिगड़ती देख परिवार के लोग उसको जसराना के विवेकानंद अस्पताल ले गए। जहां उसकी इलाज के लिए भर्ती कराया गया। विवेकानंद अस्पताल में उसको कोई आराम नहीं मिला तो ससुराल पक्ष के लोग उसको आगरा लेकर गए। इलाज के दौरान ही विवाहिता नीलम की मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर गांव पहुंचे। जहां पर मायके के पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी की

हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

परिजनों के अनुसार मृतक विवाहिता नीलम का विवाह 6 वर्ष पूर्व गांव निवासी धर्मवीर के साथ कोर्ट मैरिज से हुआ था। विवाह के 6 वर्षों में दो बच्चों को जन्म दिया। जिसमें 4 वर्ष का बेटा नवनीत है और 2 वर्ष की बेटी क्रांति है। वहीं विवाहिता की आकस्मिक हुई मौत से बच्चों और परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। तो वहीं मायके पक्ष के आरोप के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपों में कितनी सत्यता है ये तो जांच ओर पोस्मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129