जिला क्रीड़ा समिति द्वारा 67 वे एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। 67 वें जनपद युवा क्रीड़ा समारोह/ एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मैनपुरी में जिला क्रीड़ा समिति मैनपुरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंगलारंभ मुख्य अतिथि, नेहा बंधु , मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कुंवर आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की NSS की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, डांडिया नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सतीश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी द्वारा, मुख्य अतिथि नेहा बंधु, एवं जिला विकास अधिकारी का पुष्प माला और प्रतीक चिन्ह देकर एवं शॉल भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। संयोजिका सुमन यादव द्वारा सतीश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी /अध्यक्ष जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं रघुराज सिंह पाल माननीय सह जिला विद्यालय निरीक्षक का पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। संयोजक अनिल कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी द्वारा दीपिका गुप्ता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी /उपाध्यक्ष जिला युवा क्रीड़ा समारोह एवं साधना सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी का पुष्पमाला प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि नेहा बंधु माननीय मुख्य विकास अधिकारी के सम्मुख सलामी देते हुए समस्त प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने समस्त प्रतिभागियों को, खेल को खेल भावना से खेलने के लिए शपथ दिलाई। जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, कुंवर आर.सी.कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी,गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, जनता इंटर कॉलेज नौनेर, विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर कुसमरा, जनता इंटर कॉलेज कुरावली, वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज ज्योति, कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान, मैनपुरी राजकीय हाई स्कूल रोशिंगपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भोगांव, अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, मैनपुरी राजकीय हाई स्कूल अमेहरा आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। जिसमें 200 मीo सब जूनियर,जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होने वाली दौड़ प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार हैं-

200 मी० दौड़ सीनियर बालक वर्ग में-

प्रथम स्थान-अरुण कुमार पुत्र विनोद कुमार, कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर मैनपुरी।

द्वितीय स्थान-विनय कुमार पुत्र सर्वेश सिंह, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी।

तृतीय स्थान-इशू पुत्र अशोक कुमार, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान मैनपुरी।

200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में-

प्रथम स्थान-सौरभ पाल पुत्र राजपाल सिंह, डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज।

द्वितीय स्थान-सोनू पुत्र श्री समोद सिंह, एस.डी.आर.के.इंटर कॉलेज आगरा रोड मैनपुरी।

तृतीय स्थान-ऋषभ पुत्र गजेंद्र सिंह, जनता इंटर कॉलेज नौनेर, मैनपुरी।

200 मी. दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में – प्रथम स्थान-प्रिया पुत्री अजय कुमार, कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर मैनपुरी।

द्वितीय स्थान-शिवांशी पुत्री नारायण प्रताप, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज सामान मैनपुरी।

तृतीय स्थान-निशा पुत्री श्री प्रभु दयाल, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी।

200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में-

प्रथम स्थान- तनु पुत्री रामचंद्र शाक्य, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान मैनपुरी।

द्वितीय स्थान-रागिनी पुत्री सुरेश चंद्र, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज कुसमरा।

तृतीय स्थान-डिंपल पुत्री घनश्याम सिंह, श्री महावीर सिंह इंटर कॉलेज जोहरी नगर मैनपुरी।

200 मी० दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में-

प्रथम स्थान-रीना पुत्री सत्येंद्र सिंह कंपोजिट विद्यालय देवामई

द्वितीय स्थान- निक्की पुत्री सुभाष चंद्र नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान मैनपुरी।

तृतीय स्थान-सिंपल पुत्री सुभाष चंद्र,मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज कुसमरा मैनपुरी।

ने प्राप्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129