मैनपुरी जनपद के वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार शर्मा को भारतीय बेरोजगार पार्टी ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर किया मनोनीत

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

 

मनोनीति होने पर पार्टी के पदाधिकारियों ने और पत्रकारिता जगत के तमाम पत्रकार बंधुओं ने दी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।

 

भारत वर्ष में बेरोजगार नौजवानों की आवाज को बुलंद करने वाली भारतीय बेरोजगार पार्टी मजबूत जनाधार बनाती जा रही है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार द्विवेदी ने भारत मै बेरोजगार युवाओं की स्थिति का आकलन करते हुए एक संगठन तैयार किया जो वास्तविकता मै देश के बेरोजगार युवाओं की हमदर्द बन सके जिस पर वह पूरी तरह खरी उतर भी रही है, भारतीय बेरोजगार पार्टी द्वारा कुछ ही समय मै भारत के कन्या कुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक अपनी पार्टी का जनाधार मजबूत कर लिया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को संगठन की कमान सौंपी ,और राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार द्विवेदी की स्पष्ट नीतियों से संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है, प्रदेश अध्यक्ष प्रीती धारा की संतुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार द्विवेदी ने मैनपुरी के दिग्गज पत्रकार मनोज कुमार शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत किया।

 

मनोज कुमार शर्मा द्वारा संगठन को आभार व्यक्त करते हुए पदभार ग्रहण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शालिनी सिंह सहित प्रदेश अध्यक्ष प्रीति सिंह को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो दायित्व प्रदान किया गया है वह उसे पूर्ण निष्ठा से निभाने का सदैव प्रयत्न करते हुए सदैव संगठन के विस्तार हित में काम करेंगे।

 

मनोज कुमार शर्मा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीति होने पर भारतीय बेरोजगार पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी वही राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनने पर तमाम समाजसेवी संस्थाओं और मथुरा, आगरा,अलीगढ़,हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, गोरखपुर बनारस, दिल्ली मुंबई के तमाम पत्रकार साथियों ने बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129