भगवान राम के जीवन चरित्र को दर्शाने वाली श्री रामलीला का विश्राम, राम यज्ञ के साथ हो गया।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला का बुधवार को नगर के पंजाबी काॅलोनी स्थित प्रमुख उद्योगपति अनिल अग्रवाल के आवास पर आयोजित राम यज्ञ के साथ समापन हो गया।

रावण वध और भगवान राम राज्याभिषेक के साथ भगवान राम के जीवन चरित्र को दर्शाने वाली रामलीला का विश्राम राम यज्ञ के साथ हो गया। आचार्य पं0 शील नामाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ सम्पन्न कराया गया।

यज्ञ में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आहूतियां देकर सम्पूर्ण समाज की उन्नति की कामना की। यज्ञ के बाद भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरुपों ने रामलीला के विभिन्न संवादो का मंचन भी किया।

कमेटी के अध्यक्ष महेशचन्द्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेशचन्द्र बंसल बीनू, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चैहान, अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने भगवान के स्वरुपों की आरती उतारी।

इस अवसर पर ज्ञान स्वरूप अग्रवाल, मेहरबान सिंह यादव, घनश्याम दास गुप्ता, केके गुप्ता, द्वारिका प्रसाद तापड़िया, विकास मिश्रा, नरेन्द्र राठौर, अजय गुप्ता, अमरनाथ भारद्वाज, आदित्य जैन, मनीष तापड़िया, कुलदीप सिंह, राजेन्द्र राठौर, हकीम सिंह राजपूत, सर्वेश गुप्ता, नंद किशोर, सुजीत गुप्ता, नितिन गुप्ता, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129