कार्तिक मास में श्री राधा नाम संकीर्तन मण्डल युवा सेवा समिति कृष्णा नगर मंदिर कमेटी द्वारा होंगे विभिन्न कार्यक्रम और प्रभातफेरी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

 

यूपी के शाहजहांपुर में श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल युवा सेवा समिति कृष्णा नगर मंदिर कमेटी द्वारा कार्तिक मास में प्रतिदिन प्रभातफेरी के बाद सालिगराम संग तुलसी विवाह व सात कन्याओं का सामूहिक विवाह व विशाल प्रतिभोज का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजको ने आज एक प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमे उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक मास में 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। 31 अक्टूबर को दीपावली पर कृष्णा नगर क्षेत्र में भृमण का कार्यक्रम होगा। पंद्रह नवम्बर को गंगास्नान पर कृष्णा नगर क्षेत्र में भ्रमण व कार्तिक कथा भोग का आयोजन होगा। 16 नवम्बर को तुलसी संग सालिगराम का विवाह की शोभायात्रा व सात कन्याओं का विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। विवाह उपरांत विशाल प्रतिभोज का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। जो प्रभु की इच्छा तक चलेगा। मंदिर कमेटी के प्रधान सुशील नारंग ने प्रभातफेरी के संबंध में विस्तार से बताया तथा उप प्रधान हरीश बजाज ने बताया कि उक्त प्रभातफेरी का कार्यक्रम विगत वर्षों से लगातार सफलता पूर्वक सम्पन्न होता आ रहा है। तथा दिन प्रतिदिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व तक यह प्रभातफेरी का कार्यक्रम केवल कृष्णा नगर कालोनी के क्षेत्र के आसपास तक ही होता था किंतु अब यह प्रभातफेरी सम्पूर्ण शाहजहांपुर नगर तथा अन्य जगहों पर भी कार्तिक मास के बाद अन्य सुअवसरों पर होती है। प्रभू के भक्तगण अपने अपने घरों में प्रभातफेरी करवाने के लिए तीन माह पहले से ही अपना नम्बर बुक करवाने लगे है। युवा सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव सचदेवा व नबीन सचदेवा ने नगर के सभी भक्तगणों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उक्त प्रभातफेरी के कार्यक्रमो में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बने।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129