मेरे महादेव जिस पर अपनी कृपा करते उसका भाग्य चमक जाता है- कौशिक महाराज

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

*राजीव यादव ने कौशिक जी महाराज को चांदी का मुकुट व सोने की अंगूठी पहना कर किया सम्मान*

*गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला के सहायतार्थ पुराण मनीषी श्री कौशिक जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कराया शिव महापुराण कथा का रसपान*

 

मैनपुरी। शहर के देवी रोड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला के सहायतार्थ आयोजित शिव महापुराण कथा का 12वें दिवस पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज के पावन सानिध्य में कथा परीक्षित डॉक्टर कौशलेंद्र दीक्षित व उनकी धर्मपत्नी शुभा दीक्षित, यजमान आलोक गुप्ता उनकी धर्मपत्नी चेयरमैन संगीता गुप्ता ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान की पूजा अर्चना की।

पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने भगवान महादेव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मेरे महादेव की करुणा, कृपा की कथा में जितना वर्णन किया जाए कम है। मेरे महादेव जिस पर अपनी कृपा करते उसका भाग्य चमक जाता है।

महाराज श्री ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम एक बार जपने से अनजाने में हुए अपराधों से बच जाते हैं। इसलिए जब भी समय मिले तो द्वादश ज्योतिर्लिंगों के नाम अवश्य जपें।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी छोटी काशी है। यहां भीमसेन मंदिर, चांदेश्चर मंदिर है जिसमें मेरे महादेव विराजमान होकर अपनी कृपा भक्तों पर बरसाते हैं। मैनपुरी छोटी काशी है।

महाराज श्री ने कहा कि आत्म हत्या करना किसी समस्या का हल नहीं है। आत्म हत्या करना बड़ा अपराध है इसलिए ऐसा करने से बचें। ये जीवन यूंही नहीं भगवान ने दिया। इसका सदप्रयोग करें।

महाराज श्री ने कई प्रसंगों के साथ कथा का रसपान कराया।

कथा के दौरान कौशिक जी महाराज के भजनों पर श्रद्धालू भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए।

कथा के विश्राम पर ममता इंटर प्राईजेज के स्वामी राजीव यादव ने महाराज श्री को चांदी का मुकुट व सोने की अंगूठी पहना कर सम्मान किया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं अरविंद पांडेय एडवोकेट ने तुलसी तपोवन के लिए बड़ा सहयोग किया।

परीक्षित डॉक्टर कौशलेंद्र दीक्षित व उनकी धर्मपत्नी शुभा दीक्षित, यजमान आलोक गुप्ता उनकी धर्मपत्नी चेयरमैन संगीता गुप्ता विशिष्ठ अतिथि राजकुंवर यशदीप सिंह एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला प्रदीप चौहान, डॉ सीमा दीक्षित, कल्पना मिश्रा, राधा गुप्ता, कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ संजीव मिश्रा वैद्य जी, प्रशांत दीक्षित, प्रदीप दत दुबे, विमल पांडेय, अरविंद यादव, नवनीत यादव, विवेक राठौर, आयोजन समिति के सचिव संदीप चतुर्वेदी, किशन दुबे, राधारानी दुबे आदि ने भगवान शिव की आरती की। कथा का संचालन पंडित रामदेव शास्त्री ने किया।

कथा में दीपक चौहान, भरत दुबे, दीपक चौहान, अनिल कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजीव पांडेय एडवोकेट, अश्वनी मिश्रा, पंचू पांडेय, विनोद, राजीव, आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129