थाना किशनी पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर मैनपुरी के कुशल नेतृत्व एंव क्षेत्राधिकारी भोगांव श्री सत्यप्रकाश शर्मा महोदय के दिशा निर्देशन में थाना किशनी जनपद मैनपुरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 14 अक्तूवर को उपरोक्त घटना कारित करने वाले मुख्य अभियुक्त मृतका के पति प्रदीप उर्फ धीरज पुत्र कालिका प्रसाद नि० मचवार थाना किशनी को मुखबिर की सूचना पर बिधूना चौराहा से सुबह गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुकत का चालान मा० न्यायालय किया गया।

 

20 अक्टूवर को वादी रघुवीर सिंह पुत्र श्री सुखलाल नि० नगला झाल थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद द्वारा थाना किशनी मैनपुरी पर तहरीर दी और बताया कि वादी ने अपनी पुत्री सुनीता उम्र करीब 28 वर्ष की शादी दिनांक 11.03.2024 को प्रदीप उर्फ धीरज पुत्र कालिका प्रसाद नि० मचवार थाना किशनी जनपद मैनपुरी के साथ की थी। उसके पति एवं अन्य ससुरालीजन द्वारा वादी की पुत्री को अधिक दहेज के लिये प्रताडित किया जाता था। जिसके चलते वादी की पुत्री सुनीता देवी की हत्या कर दी। पति प्रदीप उर्फ धीरज व अन्य परिवारीजन ने षडयंत्र के तहत मृतका सुनीता देवी के शव का अन्तिम संस्कार भी कर दिया। जिसके सम्बन्ध में थाना किशनी मैनपुरी पर वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 427/2024 घारा 85,80(2), 61(2) (a), 2386 व 3/4 द०प्र० अधि० बनाम 1. पति प्रदीप उर्फ धीरज पुत्र कालिका प्रसाद 2. जेठ राजेन्द्र पुत्र कालिका प्रसाद 3. जेठानी कमलेश देवी पत्नी राजेन्द्र 4. भतीजा विकास पुत्र राजेन्द्र 5. हरेन्द्र पुत्र नामालूम नि०गण मचवार थाना किशनी मैनपुरी के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी भोगांव मैनपुरी द्वारा सम्पादित की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129