बाइक की टक्कर से ई रिक्शा पलटा। डिवाइड से टकराकर ई रिक्शा चालक की हुई मौत

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

मैनपुरी।भोगांव थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से ई रिक्शा पलटा। इस सड़क हादसे में चालक का सिर डिवाइडर में टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालात में चालाक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चालाक को मृत्यु घोषित कर दिया। जानकारी परिजनों को ही तो परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

जानकारी के अनुसार नगला मुकुंद निकासी श्याम वीर सिंह पुत्र हवलदार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की शाम ई रिक्शा लेकर पावर हाउस के पास पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका ई-रिक्शा पलट गया और ई-रिक्शा चालक श्याम वीर सिंह घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129